Home Results हिंदी करेंट अफेयर्स – 02-01-2020

हिंदी करेंट अफेयर्स – 02-01-2020


इंडियन रेलवे ने अपने रेलवे सुरक्षा बल का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया –

इंडियन रेलवे ने अपने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मुताबिक, मंत्रालय ने आरपीएफ को संगठित ग्रुप-A का दर्जा दिया है और इसका नाम बदल दिया है। आदेश के मुताबिक, ‘कोर्ट के आदेश के बाद कैबिनेट के निर्णय को देखते हुए आरपीएफ को संगठित ग्रुप-A (ओजीएएस) का दर्जा दिया जाता है और सूचित किया जाता है कि RPF को भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा के तौर पर जाना जाएगा।’

भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा मई, 2020 में एशियाई शेरों की जनगणना की जायेगी –

भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा मई, 2020 में एशियाई शेरों की जनगणना की जायेगी। इस जनगणना के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा लगभग 10,000 कैमरों का उपयोग किया जाएगा। 2015 की जनगणना में गुजरात में 523 एशियाई शेर पाए गये थे, उम्मीद जताई जा रही है कि अब इन एशियाई शेरों की जनसँख्या 1000 से भी ज्यादा हो गयी है। इस जनगणना के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की तकनीक का उपयोग किया जायेगा। इसके लिए जनगणना क्षेत्र को 3 किलोमीटर ग्रिड में बांटा जाएगा। जनगणना अधिकार शेरोन के बाल, नाखून दांत इत्यादि के साक्ष्य एकत्रित करेंगे। इस कार्य में 1000 से 2000 अफसर कार्य करेंगे।

वित्त मंत्री ने 102 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की –

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 102 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की है। इनमें एक चौथाई परियोजनायें अकेले ऊर्जा क्षेत्र की हैं। इसके बाद सड़क और रेलवे क्षेत्र की परियोजनायें हैं जिनमें सबसे ज्यादा खर्च किया जायेगा। यह अधोसंरचना परियोजनाएं रेलवे, उर्जा, शहरी विकास, सिंचाई, स्वास्थ्य तथा शिक्षा से सम्बंधित हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य भारत को 2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था 2.72 ट्रिलियन डॉलर की है, इसकी वृद्धि दर 6.81% है। वर्तमान में 25 लाख करोड़ रुपये की उर्जा परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं। रेलवे सेक्टर में 14 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 20 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके अलावा 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को पाइपलाइन सेक्टर में जोड़ा गया है।

पश्चिमी ओडिशा के बारगढ़ में ग्‍यारह दिन चलने वाला प्रसिद्ध ‘धानु जात्रा’ महोत्सव शुरू

पश्चिमी ओडिशा के बारगढ़ में ग्‍यारह दिन चलने वाले प्रसिद्ध ‘धानु जात्रा’ महोत्सव आरंभ हो गया हैं। धनु जात्रा को विश्‍व का सबसे बड़ा खुला थियेटर माना जाता है। यह भगवान कृष्‍ण और उनके मामा कंस की पौराणिक कथा पर आधरित है। यह उनके मामा राजा कंस द्वारा आयोजित धनु समारोह को देखने के लिए कृष्ण और बलराम की मथुरा यात्रा के बारे में है। धनु जात्रा, बारगढ़ शहर और उसके आसपास मनाया जाने वाला वार्षिक नाट्य-आधारित ओपन-एयर थियेट्रिकल कार्यक्रम है। इस वार्षिक त्योहार  की शुरुआत 1947-48 में की गई थी, जिसके बाद ये स्वतंत्रता का जश्न मनाने और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बन गया।

Source: The Hindu

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here